रात में गुड़ खाने के फायदे | Raat Me Gud Khane Ke Fayde
दोस्तों, आज हम बात करने वाले है रात में गुड़ खाने के फायदों (Raat Me Gud Khane Ke Fayde) के बारे में…
दोस्तों सेहत को तंदुरुस्त बनाने में अगर चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल किया जाए तो यह एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। आमतौर पर हम सभी गुड़ का सेवन सर्दियों में ज्यादातर करते है। गुड़ में प्रोटीन, विटामिन बी12, कैल्शियम, आयरन जैसे कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत को कई समस्याओं से दूर रखते है। गुड़ मे वसा की मात्रा नहीं पाई जाती है इसलिए गुड़ वजन घटाने में भी आपकी काफी मदद करता है।
लेकिन आज हम बात करेंगे कि यदि आप रात को सोने से पहले अर्थात् रात का खाना खाने के बाद गुड़ का सेवन करते है तो ये आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है चलिए जानते है।
रात में गुड़ खाने के फायदे | Raat Me Gud Khane Ke Fayde
दोस्तों यदि व्यक्ति रात को सोने से पहले गुड़ का सेवन करता है तो इससे उसकी सेहत को काफी फायदे हो सकते है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है: यदि व्यक्ति रात को सोने से पहले गुड़ का सेवन करता है तो इससे आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है। गुड़ में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और जिंक, सेलेनियम जैसे खनिज पाए जाते है। गुड़ शरीर की इम्यूनिटी क्षमता को बढ़ाता है जिससे शरीर में संक्रमण व अन्य बीमारियां नहीं होती है। इसके अलावा गुड़ रक्त में हीमोग्लोबिन को भी बढ़ाता है।
एनीमिया की समस्या से राहत: जब व्यक्ति को एनीमिया यानी कि खून की कमी की समस्या होती है तो उसके शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं कम होने लगती है। जिससे कि व्यक्ति को थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है, ऐसे में गुड़ के सेवन से एनीमिया की समस्या से बचा जा सकता है। क्युंकी गुड़ में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है जो लाल रक्त कोशिकाओं के स्तर को सामान्य बनाए रखता है और हमारे शरीर में खून की कमी होने से बचाता है। गुड़ शरीर को तुरंत एनर्जी प्रदान करता है और कमजोरी दूर करता है। गुड़ न सिर्फ वजन घटाने में मदद करता है बल्कि यह शरीर में खून की कमी भी नहीं होने देता है। गुड़ में पाए जाने वाले पोषक तत्व हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते है। इसलिए हमें रोजाना नियमित रूप से रात को गुड़ का सेवन करना चाहिए।
अनिद्रा की समस्या से राहत: अनिद्रा की समस्या को दूर करने में गुड़ आपके बेहद असरदार साबित हो सकता है। ऐसे व्यक्ति जिनको अनिद्रा की समस्या है उन्हें रात को सोने से पहले गुड़ का सेवन दूध के साथ करना चाहिए। ऐसा करने से न केवल नींद बेहतर आती है बल्कि व्यक्ति अगले दिन फ्रेश और ऊर्जावान भी महसूस करता है।
पाचन क्रिया को ठीक करने में : दोस्तों पाचन क्रिया को तंदुरुस्त बनाने में गुड आपके लिए बेहद फायदेमंद होता है। जिन लोगों को पेट की शिकायत रहती है या उनका पेट ठीक से साफ़ नही होता है। उन्हें रात को खाना खाने के बाद गुड़ जरूर खाना चाहिए, क्यूंकि गुड़ में फाइबर नामक पोषक तत्व पाया जाता है जो आपके डाइजेशन को दुरुस्त रखने का काम करता है। आपको बता दे कि गुड़ हमारे शरीर में डाइजेस्टिव एजेंट के रूप में काम कर सकता है जिससे हमारी पाचन क्रिया बेहतर होती है। ऐसे में जो लोग रात को सोने से पहले गुड़ का सेवन करते है उनसे पाचन से संबंधित कई समस्याएं दूर रहती है।
रक्तचाप को नियंत्रित रखने में उपयोगी: दोस्तों गुड के सेवन से रक्तचाप को नियंत्रित रखा जा सकता है जैसा कि मैंने पहले भी बताया है कि गुड़ के अंदर आयरन मौजूद होता है जो ब्लड प्रेशर रेगुलेशन में आपकी मदद करता है। गुड़ के सेवन से आप उच्च रक्तचाप की समस्या से भी बचा जा सकता है। इसके अलावा गुड़ के अंदर पोटेशियम और सोडियम भी पाए जाते हैं जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में उपयोगी होते है।
पीरियड का दर्द कम करने में: पीरियड के दौरान पेट में होने वाले दर्द और ऐंठन को कम करने में गुड़ बहुत मदद करता है। इसके साथ ही यह मूड को भी बेहतर बनाता है। अगर आप रात को सोने से पहले दूध के साथ गुड़ का सेवन कर सकते है तो ऐसा करन से आपको पीरियड्स के दर्द से राहत मिलती है।
लिवर को साफ रखने में: हम सभी को लिवर को सही रखने के लिए सर्दियों में रोजाना गुड़ का सेवन करना चाहिए। क्योंकि गुड़ में प्राकृतिक बॉडी क्लींजर पाया जाता है। गुड़ लिवर की सफाई कर हानिकारक विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में हमारी मदद करता है और लिवर को डिटॉक्सीफाई करता है जिससे लिवर स्वस्थ रहता है।
स्किन के लिए उपयोगी: दोस्तों यदि रात को सोने से पहले गुड़ का सेवन करते है तो आप त्वचा की कई समस्याओं से बच सकते है। गुड़ के अंदर एंटीमाइक्रोबॉयल गुण पाए जाते हैं जो त्वचा की कई समस्याओं से छुटकारा दिलाते है। आज की भागदौड़ भरी जिन्दगी में वयस्कों की सबसे बड़ी समस्या रहती है- चेहरे पर पिंपल्स। क्योंकि इससे फेस की ब्यूटी पर बहुत बुरा असर पड़ता है। अगर आप गुड़ का नियमित रूप से सेवन करते है तो मुंहासे से बहुत जल्द आपको आजादी मिल जाएगी।
ऊपर पोस्ट में बताए गए फायदे दिन में गुड़ का सेवन करने से भी मिल सकते है, लेकिन डॉक्टर का कहना है कि रात के 7:00 से सुबह के 7:00 बजे से पहले हमारे शरीर में कफ वृद्धि काल चलता है। तो इस दौरान यदि आप गुड़ का सेवन करते है तो आपका शरीर कई समस्याओं से दूर रहता है।