नाग पंचमी (Nag Panchami) का त्योहार 21 अगस्त 2023 को मनाया जाएगा। इस दिन कुछ ऐसे काम है जो गलती से भी नहीं करना चाहिए, नहीं तो आने वाली 7 पीढ़ियों तक माफी नहीं मिलती, वंश वृद्धि रुक जाती है।
Nag Panchami 2023 नागपंचमी पर भूल से भी न करें ये काम, 7 पीढ़ियों तक लगता है दोष
इस वर्ष नागपंचमी Nag Panchami का त्योहार 21 अगस्त 2023 को मनाया जाएगा। इस दिन सावन सोमवार भी है। सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर नाग पंचमी मनाई जाती है। ये दिन नाग देवता को समर्पित है, नाग पूजा हमारी संस्कृति और परंपरा का भाग है। कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए ये दिन सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार कुछ ऐसे काम है जो हमें नाग पंचमी पर नहीं करना चाहिए, वरना आने वाली 7 पीढ़ियों तक इसका दोष लगता है। तो आइए जानते है क्या है,नाग पंचमी का शुभ मुहूर्त, सर्पों की पूजा का महत्व और नियम, सभी कुछ जानेगे इस विडियो में।
नाग पंचमी का पूजा मुहूर्त | Nag Panchami 2023 Muhurat
सावन शुक्ल पंचमी तिथि शुरू होगी – 21 अगस्त 2023, प्रात: 12 बजकर 21 मिनट
सावन शुक्ल पंचमी तिथि समाप्त – 22 अगस्त 2023, प्रात: 02 बजे तक रहेगी.
ऐसे में नाग पंचमी का पूजा मुहूर्त – 21 अगस्त 2023 को सुबह 5 बजकर 33 मिनट से सुबह 08.30 तक रहेगा।
नाग पंचमी पर सर्पों की पूजा का लाभ (Nag Panchami Puja Significance)
भविष्य पुराण के अनुसार सर्प काटने से अगर किसी की मौत हुई हो तो उसकी आत्मा को शांति नहीं मिलती है। ऐसी आत्माओं को मोक्ष नहीं मिलता है। ऐसे में नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा करने से सांप के डसने का भय नहीं रहता, साथ ही जिन लोगों की अकाल मृत्यु हुई है उन्हें भी मुक्ति मिलती है।
ब्रह्मपुराण के अनुसार ब्रह्मा जी ने सर्पों को नाग पंचमी के दिन पूजे जाने का वरदान दिया है। इस दिन अनंत, वासुकी, तक्षक, कारकोटक और पिंगल नाग की पूजा का विधान है। इनकी पूजा से राहु-केतु के दोष और कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है।
नाग पंचमी पर न करें ये काम | Nag Panchami Rules
देवताओं के सामान पूजनीय: हिंदू धर्म में सर्पों को देवता माना जाता है, वैसे तो सर्प को कभी नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए। लेकिन खासकर नाग पंचमी के दिन सांपों को कष्ट न पहुंचाएं। ऐसा करने पर आने वाली सात जन्मों तक पीढ़ियों को दोष लगता है।
वंशज को होता है नुकसान: इस दिन किसी भी कार्य के लिए जमीन की खुदाई न करें। ऐसा करने सें मिट्टी या जमीन में सांपों के बिल या बांबी के टूटने का डर रहता है। कहते है सांपों को नुकसान पहुंचने पर वंश का नाश हो जाता है, संतान सुख नहीं मिलता।
पूजा में न करें ये गलती: इस दिन जीवित सांप को दूध न पिलाएं। सांप के लिए दूध जहर के समान हो सकता है, इसलिए सिर्फ उनकी प्रतिमा पर ही दूध अर्पित करें।
नुकीली वस्तु से न करें काम: नाग पंचमी पर नुकीली और धारदार वस्तुओं जैसे चाकू, सूई का इस्तेमाल करना अशुभ माना जाता है। इस दिन सिलाई, कढ़ाई नहीं की जाती है।
क्यों नहीं होता तवा का उपयोग: नाग पंचमी पर लोहे की कड़ाही और तवे में खाना न पकाएं। मान्यता के अनुसार रोटी बनाने के लिए जिस लोहे के तवे का इस्तेमाल किया जाता है उसे नाग का फन माना जाता है।
उम्मीद करती हूँ आपको दी गई जानकारी अच्छी लगी होगी। आप हमें कमेंट में जरूर बताएं और अपने दोस्तों के साथ भी शेयर जरूर करें और हमारे चैनल को भी सब्सक्राइब कर ले। फिर मिलते है किसी नई विडिओ के साथ तब तक के लिए धन्यवाद।
Read More Post: इस तरीके से चढ़ाएं तुलसी को जल, मां लक्ष्मी हमेशा रहेंगी मेहरबान