क्या अश्वत्थामा आज भी जिंदा है | Ashwathama Jinda Hai
दोस्तों क्या कोई 5000 साल तक जिंदा रह सकता है? साइंस कहता है कि नहीं किसी भी व्यक्ति का 5000 साल तक जीवित रहना मुमकिन नहीं है। लेकिन भारत में ही एक ऐसी जगह है जहाँ के लोग हर रोज़ ये दावा करते है कि कोई 5000 सालों से भटक रहा है। वो जगह है मध्यप्रदेश का एक छोटा सा शहर “बुरहानपुर” में बना असीरगढ़ का किला। Ashwathama
गांव वालों ने बताया कि पिछले 5000 सालों से इस किले में कोई भटक रहा है। उसके माथे पर से खून निकलता है, वो कोई परछाई, कोई साया या कोई भूत प्रेत नहीं है बल्कि वो एक जीता जागता इंसान है। गांव वाले जिस अनजान शख्स का जिक्र करते है। उससे मिलता जुलता एक किरदार महाभारत में भी था। अश्वत्थामा लोगों के मुताबिक वह शख्स कोई और नहीं बल्कि अश्वत्थामा है।
श्रीकृष्ण ने क्यो दिया था अश्वत्थामा को श्राप | Ashwathama Curse
दरअसल, पिता द्रोणाचार्य की मृत्यु का बदला लेने के लिए अश्वत्थामा ने अभिमन्यु के पुत्र को मारने के लिए बाण चलाया था, लेकिन श्रीकृष्ण ने परीक्षित की रक्षा की और अश्वत्थामा को युगों युगों तक भटकने का श्राप दिया था।
See रावण की मृत्यु के समय उम्र कितनी थी