रावण के पिता और माता का नाम क्या था | Ravan Ke Mata Pita Ka Kya Naam Tha
क्या आप जानते है रावण के दसों सिरों के नाम क्या क्या थे और रावण के पिता और माता का नाम क्या था? क्या रावण के 10 सिरों के नामों के अनुसार उसके गुण थे? और क्या आप जानते है रावण (Ravan) की मृत्यु के समय उसकी उम्र कितनी थी?
रावण (Ravan) के पिता जी का नाम वैसे तो रामायण में रावण को ऋषि विश्रवा की संतान बताया गया है लेकिन उसकी माँ कैकसी क्षत्रिय राक्षस कुल की थी इसलिए उसे ब्रह्मराक्षस कहा जाता था। राक्षसी और क्षत्रिय दोनों गुणों के साथ वह बेहद शक्तिशाली और बलशाली और बहुत बड़ा शिवभक्त था और कहा जाता है कि उस जैसा विद्वान पण्डित इस धरती पर अभी तक नहीं जन्मा। रावण स्वर्ग तक सीढ़ी लगा सकता था, अगर आज वह जिंदा होता तो अब तक स्वर्ग तक सीढ़ी लगा देता।
रावण के दसों सिरों के नाम क्या क्या थे | Ravan Ke Das Siro Ke Kya Naam The
रामायण में बताया गया है कि रावण छह दर्शन और चारों वेदों का उसे ज्ञान था इसीलिए उसके 10 सिर थे। कहा जाता है रावण भगवान की कठिन तपस्या करके अपना सिर भगवान शिव को काटकर भेंट चढ़ा देता था, जिससे उसे 10 सिरों की प्राप्ति हुई। जिनके नाम है काम, क्रोध, लोभ, मोह, द्वेष, घृणा, पक्षपात, अहंकार, व्याभिचार और धोखा, ये सब रावण के 10 सिर के अर्थ है।
कहा जाता है जैन शास्त्रों के अनुसार, रावण के गले में नौ मणियों की माला थी, उन मणियों में उसका सिर दिखता था जिससे दूसरों को 10 सिर होने का भ्रम पैदा हो जाता था और पौराणिक मान्यता के अनुसार मानें तो रावण के 10 सिरों का मतलब बुराई के प्रतीक है।
रावण की मृत्यु के समय उसकी उम्र कितनी थी | Ravan Ki Umar Kya Thi
जब रावण का अंत समय आया तब भगवान राम ने लक्ष्मण को उसके पास भेजा और कहा कि इससे बड़ा पंडित इस दुनिया में कोई नहीं है। इससे जाकर ज्ञान मांग लो। लक्ष्मण ने तुरंत उसके पास जाकर ज्ञान मांगा। तब रावण ने कहा शुभ कार्य जितनी जल्दी हो सके कर लेना चाहिए उसके लिए कभी इंतजार नहीं करना चाहिए। और हमारे आखरी सवाल का जवाब रावण की मृत्यु के समय उसकी उम्र कितनी थी? तो रावण की उम्र 40,000 वर्ष थी जो कि 112 दिव्य वर्षों तक जीवित रहा था।
आज के वीडियो में बस इतना ही आपको हमारी जानकारी कैसी लगी? आप हमें कमेंट में जरूर बताएं और अपने दोस्तों के साथ भी शेयर जरूर करें और हमारे चैनल को भी सब्सक्राइब कर ले। फिर मिलते है किसी नई विडिओ के साथ तब तक के लिए धन्यवाद।