मित्रों आज हम बात करने वाले है कि शनि देव की पूजा करते समय 90 प्रतिशत लोग क्या गलती करते है। साथ इसके हम यह भी जानेंगे कि पूजा का सही समय क्या है, पूजा करते समय क्या गलती नहीं करनी चाहिये। Shani Dev
शनि देव की पूजा कैसे करे | Shani Dev Ki Pooja Kaise Kare
शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है, कहते है कि शनि देव की पूजा के समय अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए, तो व्यक्ति को कई गुना ज्यादा लाभ की प्राप्ति होती है। शनिदेव को न्याय के देवता और कर्म फलदाता के नाम से भी जाना जाता है। कहते है कि व्यक्ति को उसके अच्छे-बुरे कर्मों का फल शनि देव देते है। अच्छे कर्म करने वालों को शुभ और बुरे कर्म करने वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को क्रूर ग्रह माना गया है। लेकिन जब शनि देव प्रसन्न होते है, तो व्यक्ति को जीवन में ढेर सारी खुशियों की प्राप्ति होती है।
शास्त्रों में कहा गया है कि अगर शनि देव किसी पर मेहरबान होते है, तो उसके सारे कष्ट दूर हो जाते है। लेकिन कुछ गलत कर्म करने पर व्यक्ति को शनि के प्रकोप से नहीं बचाया जा सकता। ऐसे में हर व्यक्ति चाहता है कि उसे जीवन में कभी भी शनि की क्रूर दृष्टि का सामना न करना पड़े। ऐसे में शनि देव की पूजा करते समय हमें कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। जैसे कि
शनि देव की पूजा का सही समय | Shani Dev Ki Pooja Ka Samay
ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि शनि देव को शनिवार का दिन समर्पित है। कहा गया है कि सच्चे मन से शनि की अराधना करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर जमकर कृपा बरसाते है। शास्त्रों में बताया गया है कि शनि देव की पूजा सूर्योदय से पहले या सूर्यास्त के बाद ही करनी चाहिए. इन दोनों समय पूजा करने से शनि देव बहुत जल्द प्रसन्न होते है।
इस समय भूलकर भी न करें शनि पूजा | | Shani Dev Ki Pooja
शास्त्रों में बताया गया है कि शनि और सूर्य एक-दूसरे के विरोधी है। बता दें कि सूर्य उत्तर दिशा में विराजित है और शनि देव पश्चिम दिशा में। ऐसे में दोनों एक-दूसरे के विपरित है। ऐसे में कहते है कि जब सूर्योदय होता है तो सूर्य की किरणें शनि देव की पीठ पर पड़ती है। इस समय शनि देव की पूजा स्वीकार नहीं की जाती है।
शनि देव की पूजा के समय न करें ये गलती | Don’t make these Mistakes | Shani Dev
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि देव की पूजा के समय कभी भी उनकी आंखों में नहीं देखना चाहिए। ऐसे में उनकी पूजा करते समय या तो आप आंखों को बंद रखें या फिर उनके चरणों की तरफ देखकर पूजा करें। कहते है कि शनि देव की आंखों में आंखे डालकर देखने से जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
See More: साढ़ेसाती ढैय्या से है परेशान